Home / Uncategorized / मुंबई में कला संवाद की प्रदर्शनी का उद्घाटन संपन्न

मुंबई में कला संवाद की प्रदर्शनी का उद्घाटन संपन्न

*कला संवाद की प्रदर्शनी का उद्घाटन* मुंबई, 7 सितंबर ,कला संवाद द्वारा आयोजित “अनफॉरगेटेबल मेमोरीज” एवं “मुंबई मानसून” प्रदर्शनी का उद्घाटन महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार एवं बेलारूस देश के राजदूत अलियाक्सांद्र मात्सुको के करकमलों द्वारा पु. ल. देशपांडे, महाराष्ट्र कला अकादमी, प्रभादेवी मुंबई में संपन्न हुआ। यह प्रदर्शनी 21 सितंबर तक सभी के लिए खुली हैं।

इस प्रदर्शनी की विशेषता है कि देश में पहली बार “अनफॉरगेटेबल मेमोरीज” के माध्यम से मुंबई, देश व मानवता की नींव रखने वाले प्रबुद्ध लोगों को इस पितृपक्ष के दौरान अनूठी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके ए. आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इन 32 चित्रों में अहिल्याबाई होलकर, जमशेदजी जीजीभॉय, प्रेमचंद रायचंद जैन, लोकमान्य तिलक, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, विनायक दामोदर सावरकर, जे.आर.डी. टाटा, आचार्य तुलसी, लता मंगेशकर, ओशो रजनीश, रतन टाटा, आचार्य विद्यासागर महाराज इत्यादि का समावेश हैं।

महाराष्ट्र राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक मंत्री आशीष सेलार ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह काफी सकारात्मक पहल है और प्रधानमंत्री मोदी साहब द्वारा प्रशस्त मार्ग के संस्कृति एवं टेक्नोलॉजी का अभूतपूर्व मिश्रण हैं। बेलारूस के राजदूत अलियाक्सांद्र मात्सुको ने अपने संबोधन में कहा कि कला पूरे विश्व को एक साथ जोड़ने का काम करती है और इस ए आई द्वारा निर्मित महान आत्माओं के चित्र समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।

जिन महानुभावों के चित्र इस प्रदर्शनी में दर्शाएं गए उनके परिवार से नानासाहेब जगन्नाथ शंकरसेठ के प्रपौत्र उदय शंकरसेठ, कॉमनमैन के जनक आर. के. लक्ष्मण की बहु ऊषा लक्ष्मण एवं स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तमदास एच. पुरोहित के पुत्र जगदीश पुरोहित सहित सभी को मंत्री आशीष शेलार द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी में सम्मानित अतिथियों मल्लखंब गुरु पद्मश्री प्रेमजीत बारिया, पद्मश्री उदय देशपांडे, आई ए एस निधि चौधरी, आई आर एस प्रशांत पाटील, पूर्व आर्ट निर्देशक प्रोफेसर वाघमारे, काला घोड़ा एसोसिएशन की चेअरपर्सन वृंदा मिलर के साथ उत्तम वी. जैन, गणपत कोठारी, किशोर खाबिया जैन ने भी प्रदर्शियों की काफी प्रशंसा की।

“मुंबई मानसून” के तहत देश भर से चुनिंदा 34 नामी कलाकारों की कला प्रदर्शनी जिसमें चित्र, मूर्तियां, कला कृतियां एवं फोटों का समावेश किया गया हैं। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कला संवाद के राजकुमार शर्मा, आर्ट क्यूरेटर नंदू सरस्वती, हर्षित शर्मा के साथ राजेन्द्र भोंसले, संतोष आड़विलकर, दिपक बच्छाव (पाटील) सतीश सुवारें (डिझायनर) एवं भगवान कदम ने किया। मंच का संचालन क्रिएटिव कनिका ने किया।

चित्र: मुकेश मेहरा व दिलीप कागड़ा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

लाइव टीवी

क्रिकेट लाइव

आज का मौसम

राशिफल

शेयर बाज़ार लाइव