Home / Uncategorized / गायिका रचना चोपड़ा को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड एक्सीलेंस अवार्ड।

गायिका रचना चोपड़ा को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड एक्सीलेंस अवार्ड।

“बॉलीवुड के गायकों की बात करे तो इन में कुछ गायकों की आवाज केवल मनोरंजन करती हैं, और वो रातोरात स्टार भी बन जाते है। और कुछ ऐसे होते है जिनकी आवाज रूह तक पहुंच जाती है और वो लंबे समय तक सुनते रहने के बाद भी तरोताजा लगती है। ऐसी ही आवाज की मल्लिका है गायिका रचना चोपड़ा।

एक मिठास, बहुमुखी प्रतिभा, सरल स्वभाव और भावना का अद्भुद मिश्रण का नाम है रचना चोपड़ा, रचना का सफर लुधियाना, पंजाब के छोटे शहर के मंचों से शुरू होकर दुनिया भर के भव्य मंचों तक पहुंच गया।

रचना की संगीत यात्रा 12 साल की उम्र में शुरू हुई, जब उनकी गायन की प्राकृतिक प्रतिभा को नजरअंदाज करना असंभव हो गया। तब जुनून और दृढ़ संकल्प से लैस होकर वह मुंबई चली आयी। मुंबई शहर जहाँ सपने देखे और साकार किए जाते हैं। शुरुआती दिन आसान नहीं थे। उन्होंने अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष किया, जो भी अवसर मिले उसे स्वीकार किया।

  1. Oplus_131072

नतीजन आज लगभग 30 वर्षों से रचना अपनी गायिकी का सफर जारी रखते हुए कुछ नया कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रही है। आज 6000 से अधिक शो ये 40 देशों में कर चुकी है, पिछले 17 वर्षों से पद्मश्री कुमार सानू जी के साथ विश्व के मंचों पर अपनी गायिकी का जलवा बिखेर रही है। सभी बड़े गायकों स्टार का कलाकारों के साथ रचना काम कर चुकी है। 500 से अधिक गीत ये विविध भाषाओं में विविध कंपनियों के लिए गा चुकी है। इस सभी उपलब्धियों को देखते हुए इन्हें हाल ही में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया।

इस अवॉर्ड को पाकर रचना बहुत उत्साहित दिखाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड ने मुझ में फिर से नया जोश भर दिया है, अब मैं और अच्छा काम करूंगी ताकि मुझे लोग इस तरह अच्छे अच्छे अवॉर्ड देते रहे। यहां हम बता दे इन दिनों रचना अपने खुद के यूट्यूब चैनल पर नए नए गीत लेकर आ रही है। इनके गीत दुआ, हमसफर, और नैना को खूब पसंद किया जा रहा है

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

लाइव टीवी

क्रिकेट लाइव

आज का मौसम

राशिफल

शेयर बाज़ार लाइव