Home / संस्कृति / मासमा द्वारा 79 वाॅ स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न

मासमा द्वारा 79 वाॅ स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न

आत्म निर्भर भारत के लिए स्वदेशी वस्तुए खरीदे। लोकल फाॅर वोकर अपनाए। – चंदन भंसाली

मेटल एंड स्टेनलेस स्टील मर्चेंट ऐशोसियशन ( मासमा ) के अध्यक्ष चंदन भंसाली की अध्यक्षता मे 79 वाॅ स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यातिभव्य रुप से सैकडौ व्यापारीयो की उपस्थित मे उल्लासपूर्ण मनाया।

समारोह के शुभारंभ से पहले मासमा सह सचिव अमृत संघवी ने अपने अनोखे अंदाज मे मंच का संचालन करते सम्मानित मासमा सचिव प्रवीण अंगारा, सह कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र दोषी,निर्वतमान अध्यक्ष विक्रम दोशी, कार्यक्रम संयोजक अशोक भंडारी, अध्यक्ष चंदन भंसाली को मंच पर अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आंमत्रित कीया। देश की शान मे जोशपूर्ण शब्दो से कार्यक्रम के शुभारंभ का आगाज कीया।

*अतिथी विशेष वी.पी. रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भारत अप्पाजी पाटील एंव सभी पदाधिकारीगण एंव पुर्व अध्यक्षो ने मिलकर ध्वजारोहण कीया। राष्ट्र गान के साथ ध्वज को सलामी दी।

अध्यक्ष चंदन भंसाली ने अपने संबोधन मे कहा दैश की सीमा पर सैनिक है इसलिए हम सभी त्योहार खुशी से मनाते है सीमा प्रहरीयो को नमन करते हुए अमर शहीद वीर जवानो को श्रद्धा सुमन सर्म्पण करते हुए नमन कीया। व्यापारीयो को जोश के साथ व्यापार करते हुए अपने देश की अर्थ व्यवस्था मे सहभागी बनने के लिए आह्वान कीया। मासमा व्यापारीयो के हित के लिए हमेशा काम करती है और करती रहेगी। मासमा के आने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष चंदन भंसाली ने बताया की ऑक्टोंबर में मासमा स्पोर्ट फ़ेस्टिवल,मासमा दीपावली स्नेह मिलन समारोह,मासमा App पर काम चालू है,GIMEX और मासमा मिलकर फेरस नॉन फेरस मेटल का एक्ज़ाबिशन जनवरी 2026 में बड़े पैमाने पर करने जा रही है ।पुर्व अध्यक्ष, निर्वतमान अध्यक्ष, अतिथी विशेष ने भी सभा को संबोधित कीया।

सभा को वी.पी.रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भारत अप्पाजी पाटील का पुर्व अध्यक्षो और पदाधिकारीगण ने मिलकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित कीया गया। पाटील ने सभा को संबोधित करते हुए स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए देते हुए कहा की पुलिस प्रशासन व्यापारीयो के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कीसी भी प्रकार की कठिनाई हो तो बेझिझक पुलिस स्टेशन आए जिससे पुलिस आपकी हर प्रकार का सहयोग करने मे तत्पर रहेगी।

देश भक्ति पर सचिन विश्नोई ने सुन्दर कवीता का पाठ कीया जिसका सभी लोगो ने सराहा और प्रशंसा की और मासमा की ओर से नकद राशी देकर सम्मानित कीया।

सोश्यिल एक्टीविटीज कमेटी के संयोजक अशोक भंडारी ने शानदार कार्यक्रम का आयोजन कीया जिसका सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मासमा के सचिव प्रवीण अंगारा ने कार्यक्रम मे पधारे मेहमानो और सैकडो व्यापारीयो का आभार प्रकट करते हुए सभी के साथ सहकार के धन्यवाद देते हुए आगे भी ऐसा साथ सहकार मिलता रहेगा ऐसी आशा व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन सह सचिव अमृत संघवी ने कीया। यह जानकारी मासमा मिडिया संयोजक मंगलचंद सेठ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

लाइव टीवी

क्रिकेट लाइव

आज का मौसम

राशिफल

शेयर बाज़ार लाइव