- सैंड्रा परेरा ने जीता मिसेज एवरग्रीन इंडिया 2025 का खिताब, सेलिब्रिटीज़ ने की शिरकत

मुंबई, मुंबई के बोरिवली स्थित MCF क्लब में जोश ए जुनून के साथ संपन्न हुआ मिस मिसेज एवरग्रीन इंडिया 2025, (सीज़न 3)। यहां हम बता दे कि वर्षो से नए टैलेंट को आगे लाने वाले वरिष्ठ पत्रकार, लेखक निर्माता निर्देशक दविंद्र खन्ना ने तीन वर्ष पूर्व मिस मिसेज एवरग्रीन इंडिया ब्यूटी पेजेंट की शुरुआत की थी, और इसी के सीज़न 3 का सफल आयोजन बेहतरीन संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ हुआ। दविंदर खन्ना हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग लेकर आए, जी है इस बार इस शो में कौर दी टौर राउंड के जरिए पंजाबी संस्कृति पंजाबी फैशन को दर्शाने की कोशिश की गई। सब जानते है पंजाबी युवतियों को कौर नाम से संबोधित किया जाता है, जो उनके लिए गर्व की बात है। लिहाजा इस पंजाबी राउंड को कौर दी टौर नाम दिया गया। इस राउंड में मिस और मिसेज ने भांगड़े के स्टेप के साथ रैंप पर धमाल कर दिया, जब ये सुंदरिया रैंप पर उतरी तो दर्शक भी झूम उठे। 
इस ब्यूटी पेजेंट में 8 मिसेज और 7 मिस फिनाले में उतरी, इनमें मिसेज कैटेगिरी में सैंड्रा परेरा विनर रही जबकि प्रांजल मिस कैटेगिरी में विनर रही। इनके साथ मिसेज फर्स्ट रनरअप प्रिया मिश्रा रही जबकि सेकेंड रनरअप अंजलि
इसी प्रकार मिस फर्स्ट रनरअप डिसूज़ा रही जबकि आफरीन पठान सैकेंड रनरअप रही।
इस बार टेलीविजन और ओटीटी की स्टार अभिनेत्री नैना छाबरा सोनिक शो की मेहमान बनी है। इनके साथ बॉलीवुड टेलीजन स्टार कलाकार अरमान ताहिल और अभिनेत्री ईशा सूद , अमिताभ के लुक लाइक सचिन अमिताभ भी यहां पहुंचे। इस मौके पर मिसेज एवरग्रीन इंडिया 2025 की विनर सैंड्रा परेरा से बातचीत का मौका मिला।
सात जून 1967 को जन्मी, बारहवीं पास सैंड्रा परेरा की जीवन यात्रा वाकई प्रेरणादायक है! 15 वर्षों तक स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट के रूप में काम करने के बाद, कोविड लॉकडाउन के बाद आपने अभिनय और मॉडलिंग में अपनी रुचि को आगे बढ़ाया, यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है।
सैंड्रा ने बातचीत में बताया कि मिसेज़ एवरग्रीन इंडिया 2025 का खिताब मुझे मिल रहा है मेरे नाम की घोषणा हो गई है, मुझे विश्वास ही नहीं हुआ, मुझसे भी सुंदर और जवान प्रतिभागी भी इस प्रतियोगिता न में शामिल थी, मुझे लगा मेरे नाम नहीं होगा तभी दोबारा अनाउंस हुआ और मैं भागते हुए मच की और बढ़ी। यह एक ऐसा पल था जिसमें वर्षों की मेहनत, sacrifices और अपने आप पर अटूट विश्वास मानो जीत हो गई हो। मैं अपने भगवान अपने सहयोगियों शुभचिंतकों को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे 58 साल की उम्र में इस कार्यक्रम में चमकने के लिए शक्ति और आत्मविश्वास दिया। मुझे उम्मीद है कि मेरी ये जीत हर महिला को उनके सपने पूरे करने में सहायक होगी और अपने सपनों को निर्भय होकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।
यहां मैं इस पेजेंट के आयोजक दविंदर खन्ना को कैसे भूल सकती हूं उनके जज्बे को मेरा सालम, वो अकेले बिना स्पॉन्सर के पूरा शो अपने कंधों पर लेकर हिट कर लेते है। 50 महिलाओं को एक साथ मंच पर लाना और उनसे तालमेल बिठाकर उनसे अच्छा काम लेना, इसके लिए खन्ना सर तारीफ के हकदार है। बाकी मैं कोरियोग्राफर क्लेर, सभी जूरी मेंबर, मेकअप आर्टिस्ट और सह आयोजिका नेहा मेहता का भी शुक्रिया करना चाहूंगी, जिनके सहयोग से मैं ये खिताब जीत पाई।
साथ ही शो का स्पेशल राउंड कौर दी टौर में बहुत मजा आया, ये पहला मौका था जब मैंने पंजाबी संस्कृति और नृत्य को करीब से महसूस किया।-

Oplus_131072 








